---Advertisement---

फसल देखने गए किसान की खेत मे मिली लाश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5110097

डेस्क खबर खुलेआम

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ के छर्रा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार किसान सुबह-सुबह अपनी फसल देखने खेत पहुंचा था, नीचे गिरे एलटी बिजली तार की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही जान चली गई। बताये अनुसार , मृतक बाबूलाल साहू पिता रतन साहू 55 वर्ष सुबह करीब 5 बजे अपनी फसल देखने खेत गया था। इसी दौरान खेत में पहले से टूटकर गिरा एलटी बिजली का तार की चपेट मे आ गया। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से बाबूलाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, काफी देर तक बाबूलाल के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते हुए खेत पहुंचे। वहां किसान का शव देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment