---Advertisement---

घर में 100, 500 के नोट छाप रहे थे .. बाजार में खपाने निकले .. चढ़े पुलिस के हत्थे

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5058474

डेस्क खबर खुलेआम

सक्ती। घर में कलर प्रिंटर के जरिए नकली नोट छापकर बाजार में खपाने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को हसौद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 और 500 रुपये के कुल 79 नकली नोट, जिनकी कुल कीमत 17,500 रुपये है, बरामद किए हैं। इसके साथ ही नकली नोट छापने में इस्तेमाल किया जाने वाला कलर प्रिंटर, नोटों के आकार के फ्रेम, कटर, स्केल सहित अन्य सामग्री और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हसौद निवासी ओम साहू (19 वर्ष) ने 27 अक्टूबर 2026 को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि बजरंग चौक स्थित उसकी डेली नीड्स दुकान में 23 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे नीले रंग की एक्टिवा क्रमांक CG 13 AZ 9089 में सवार होकर दो व्यक्ति पहुंचे थे। दोनों ने दुकान में नकली नोट चलाने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार ने नोटों को जाली पहचान लिया। इसके बाद दोनों वहां से वापस लौट गए।

5058468

पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं विवेचनात्मक जानकारी के आधार पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर स्थित कहरापारा में दबिश देकर नरेश कुमार आदित्य (36 वर्ष) और संजय आदित्य (30 वर्ष) को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि संजय आदित्य के घर में रखे कलर प्रिंटर से चार-पांच दिन पहले 100 और 500 रुपये के कुल 80 नकली नोट छापे थे। इन नोटों में से कुछ को बाजार में खपाने के इरादे से दोनों 23 अक्टूबर को एक्टिवा से हसौद पहुंचे थे, लेकिन दुकानदार द्वारा नोटों की पहचान कर लेने पर उनकी योजना नाकाम हो गई।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 100 और 500 रुपये के कुल 79 नकली नोट (17,500 रुपये), एक कलर प्रिंटर, एक स्केल, एक कटर, गोंद का डिब्बा, हरे रंग का चमकीला टेप, ए-4 साइज के तीन फोटो पेपर, नकली नोट छापने के लिए तैयार किए गए दो फ्रेम तथा अन्य सामग्री जब्त की। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली है

5090746

पुलिस ने दोनों आरोपियों नरेश कुमार आदित्य पिता फूलसाय आदित्य एवं संजय आदित्य पिता जगतराम आदित्य, निवासी कहरापारा कोसीर, थाना कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को 28 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment