---Advertisement---

अवैध संबंध में रोड़ा बने ससुर की करंट लगाकर की हत्या .. बहू और प्रेमी को उम्रकैद

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5043046

डेस्क खबर खुलेआम

अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर की थी ससुर की हत्या, ADJ कोर्ट ने सुनाया फैसला

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ससुर की हत्या के मामले में एडीजे कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस मामले में बहू और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर बिजली का करंट लगाकर हत्या करने और वारदात को छिपाने की कोशिश करने का आरोप है।जानिए पूरा मामलामामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खड़ेनाडी गांव का है। मृतक की पहचान मनोहर निर्मलकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2025 को मनोहर की संदिग्ध मौत के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया था। चेहरे और माथे पर चोट के निशान देखकर ग्रामीणों ने किसी घटना की आशंका जताई और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मामला सामान्य मौत का नहीं, बल्कि हत्या का सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की और हत्या के आरोप में मृतक की बहू गीता बाई निर्मलकर (30 वर्ष), पति गौकरण निर्मलकर, निवासी ग्राम खड़ेनाडीही और उसके प्रेमी हारमोनियम शिक्षक लेखराम निषाद (25 वर्ष) निवासी ग्राम बड़गांव को गिरफ्तार किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद ज्यूडिशियल रिमांड में भेज दिया था। अब इस मामले में एडीजे कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment