---Advertisement---

कुल्हाड़ी से भतीजे की हत्या करने वाला फूफा गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2026 10 26 16 51 13 80 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर / 24.10.2026 की शाम उसका पति संतोष प्रधान बाजार से घर वापस आया था। इसके बाद वह अपने दादा के पास बातचीत करते हुए कह रहा था कि वह अपने फूफा ससुर मनबोध के घर जा रहा है और आज उसे बताएगा। इतना कहकर वह रात करीब 08:00 बजे घर से निकल गया।प्रार्थिया के अनुसार, आरोपी मनबोध राम उसके घर के पास ही रहता था तथा जमीन के बंटवारे को लेकर मृतक संतोष प्रधान और उसके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना की रात जब प्रार्थिया को मनबोध के घर की ओर से लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनाई दी, तो वह तत्काल वहां पहुंची। उसने देखा कि घर के आंगन में उसका पति संतोष प्रधान मृत अवस्था में पड़ा था। उसके सिर एवं गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किए जाने के कारण गंभीर चोटें आई थीं तथा मौके पर काफी खून फैला हुआ था,। वहीं आरोपी मनबोध राम पास में कुल्हाड़ी रखकर बैठा था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 101/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण कर, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया व आरोपी मनबोध राम, पिता रोपना मांझी, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम डूमरटोली, गोविन्दपुर, थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड), वर्तमान निवासी ग्राम जामबहार, चिटकाटोली, थाना तपकरा, जिला जशपुर को हिरासत में लिया गया।पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि लगभग 20 वर्षों से वह अपने ससुराल ग्राम जामबहार में घर जमाई के रूप में रह रहा था। जमीन के बंटवारे को लेकर मृतक संतोष प्रधान , जो कि आरोपी के पत्नी के भाई का बेटा था और आरोपी के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोपी के अनुसार, दिनांक 24.10.2026 की रात करीब 08:00 बजे मृतक संतोष उसके घर पहुंचा और जमीन को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी से मृतक के सिर एवं गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जप्त कर लिया गया है। आरोपी मनबोध मांझी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारीतपकरा निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, रिझन भगत, आरक्षक महेन्द्र पैंकरा, आरक्षक पुनित साय, आरक्षक अरविन्द साय एवं नगर सैनिक रवि गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment