---Advertisement---

7 दिनों से नलों की टोटी सुखी .. बूंद-बूंद के लिए भटक रहे वार्डवासी .. शिकायत के बावजूद राहत नहीं मिलने का आरोप

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4987299

डेस्क खबर खुलेआम

पत्थलगांव। नगर पालिका पत्थलगांव में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। जशपुर रोड स्थित वार्ड क्रमांक 10, 12 एवं 14 में पिछले सात दिनों से पेयजल सप्लाई बंद होने के कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिल पाई है।सात दिनों से सिर्फ आश्वासन, पानी का इंतजारवार्डवासियों का आरोप है कि पेयजल समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीएमओ और जल प्रदाय विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों को लगातार अवगत कराया जा रहा है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। नागरिकों के अनुसार, जिम्मेदारों की ओर से हर दिन आश्वासन दिया जाता है कि आज पेयजल सप्लाई शुरू हो जाएगी, लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी नलों से पानी नहीं आ रहा है।जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवालपेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए नागरिकों को लगातार परेशान होना पड़ रहा है। वार्डवासियों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि बार-बार शिकायत और आश्वासन के बावजूद उनकी समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब नगर पालिका क्षेत्र में ही सात दिनों तक पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है, तो आम नागरिक अपनी समस्या लेकर आखिर किसके पास जाएं?वार्ड क्रमांक 10, 12 एवं 14 के नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि पेयजल संकट का तत्काल समाधान किया जाए और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। अब देखना होगा कि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या को कितनी जल्दी दूर करते हैं और परेशान नागरिकों को कब तक राहत मिलती है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment