---Advertisement---

दशहरा मेले का मातम .. 4 दोस्तों का सड़क हादसा .. 2 की मौके पर मौत .. 2 गंभीर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4986425

खबर खुलेआम

रायगढ़/छाल: घर से दशहरा मेले की रौनक देखने निकले चार दोस्तों को क्या मालूम था कि यह खुशी उनके जीवन का आखिरी सफर बन जाएगी। रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसाझार गांव से मेले के लिए निकले चार युवकों के साथ छाल पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांसाझार और बेहरमार निवासी चार दोस्त एक साथ दशहरा मेला देखने के लिए उत्साहपूर्वक घर से निकले थे। जैसे ही उनकी गाड़ी छाल स्थित पुल के पास पहुंची, अचानक दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

4984503

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल छाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए बड़े अस्पताल (रिफर) भेज दिया गया है।गांव के दो नवयुवकों की मौत की खबर मिलते ही बांसाझार और बेहरमार गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पर्व की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते ही छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment