
डेस्क खबर खुलेआम
कुनकुरी / कुकरगांव / शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच क्षेत्र के डीडीसी एवं जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय माता रानी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति कुकरगांव, मुड़ाबहला एवं खड़ामचा के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि, खुशहाली, तरक्की और सर्वांगीण विकास की कामना की। कार्यक्रम मे सालिक साय के साथ जिला भाजपा महामंत्री मनीष अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

माता रानी के दरबार में पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने श्रद्धापूर्वक मत्था टेका और प्रदेशवासियों सहित क्षेत्र के समस्त नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि क्षेत्र में खुशहाली बनी रहे, किसानों के जीवन में समृद्धि आए, युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें और गांव-गांव में विकास की नई राह खुले। नवरात्र के पावन पर्व पर उन्होंने मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर जनकल्याण और क्षेत्र की उन्नति की मंगलकामना की। माता रानी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन के पश्चात दुर्गा उत्सव समिति और ग्रामवासियों की ओर से एक संक्षिप्त मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया तथा धार्मिक आयोजन के माध्यम से आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सालिक साय की उपस्थिति से समिति के सदस्यों और ग्रामवासियों में उत्साह देखने को मिला। नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह के बीच धार्मिक वातावरण बना रहा। मां दुर्गा की आराधना के साथ लोगों ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग के महामंत्री पुरंदर यादव बीडीसी कुमारी नाग मंडल महामंत्री सुरेश यादव महामंत्री भाजयुमो हेमंत यादव भास्कर यादव गजाधर नाग विजय डनसेना रामरतन नाग मुरलीधर यादव मेघनाथ यादव लक्ष्मण नाग धर्मेंद्र यादव मार्कण्डेय नाग अजय यादव विक्रम नाग कैलाश यादव दयाराम गुरुजी सहित सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव और जनभागीदारी से संपन्न इस आयोजन ने नवरात्र पर्व की खुशियों को और बढ़ाया। मां दुर्गा के चरणों में क्षेत्र की खुशहाली, तरक्की और विकास की कामना के साथ कार्यक्रम भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। उक्त जानकारी भाजयुमो जिला कार्य समिति सदस्य भूषण वैष्णव ने दी।





