---Advertisement---

तेज रफ्तार कार पलटी .. 3 युवक घायल .. घंटों मशक्कत के बाद

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4973468

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

बागबहार। जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार हुंडई एक्सटर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा लुड़ेग-सुरंगपानी मुख्य मार्ग पर काडरों पुलिया के आगे मोड़ के समीप रात करीब 8 बजे हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर कई मीटर दूर जाकर पलट गई और उसमें सवार युवक कार के नीचे दब गए। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य युवक को मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लुड़ेग बरपानी निवासी समीर कुजूर (26), गुरुआमा निवासी साहिल कुजूर और लुड़ेग बरपानी निवासी रूपेश खाखा हुंडई एक्सटर कार से कार्रजोर से अपने घर लौट रहे थे। कार साहिल कुजूर चला रहा था। इसी दौरान काडरों पुलिया के आगे मोड़ के पास चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे के बाद कार में सवार युवक उसके नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया।

4973471

स्थानीय लोगों ने घंटों मशक्कत कर सभी युवकों को कार के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद डायल 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार चालक साहिल कुजूर समेत अन्य युवक शराब के नशे में था। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। हादसे के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment