
खबर खुलेआम
प्रदीप धोबा पूँजीपथरा
पुंजिपथरा, 17 सितंबर 2026। जिंदल एसएसडी-पुंजिपथरा में गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को श्री विश्वकर्मा पूजा बड़े उत्साह, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एसएसडी प्लांट परिसर में भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा उपस्थित सभी लोगों ने भगवान श्री विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में एसएसडी प्लांट प्रमुख श्री सुभाष जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं लेडीज क्लब की सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्लांट की सुख-समृद्धि, सुरक्षा एवं निरंतर प्रगति की कामना की।पूजा-अर्चना के पश्चात एसएसडी प्लांट परिसर में सभी कर्मचारियों के बीच मिठाई के पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान पूरे प्लांट परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा।






