---Advertisement---

ट्रक के पीछे बाइक घुसी , युवक की मौके पर मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4605741

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुरनगर। एनएच-43 पर गिरांग मोड़ के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के पिछले बंपर में बुरी तरह फंस गई और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई।मृतक की पहचान गम्हरिया गांव निवासी संजय राम रौतिया के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, संजय होटल से खाना लेकर बाइक से जकबा गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान गिरांग मोड़ के पास उसकी बाइक जशपुर से झारखंड की ओर कोयला लेकर जा रहे ट्रक से टकरा गई।हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और संजय को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ट्रक के अचानक लहराने से संजय घबरा गया और बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक और बाइक की स्थिति सहित हादसे के अन्य कारणों की जांच कर रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment