---Advertisement---

अचानक शहर के स्पा सेंटरों में पहुंची पुलिस .. एलिना और ला थाई स्पा पर कार्रवाई

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4384103

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर / रायपुर कमिश्नरेट बनने के बाद से संजीव शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस एक्टिव मोड़ में लगातार कार्यवाई कर रही है शहर में होने वाली अवैध गतिविधियों पर नजर बनाकर कार्यवाई कर रही है इसी कड़ी में संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों की सघन जांच करने के उद्देश्य से आज पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों में एक साथ जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के लिए पुलिस की 15 टीमों का गठन किया गया, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों सहित 100 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। जांच के दौरान पुलिस टीमों द्वारा स्पा सेंटरों के ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV कैमरों की उपलब्धता एवं रिकॉर्डिंग की क्षमता, संचालक, मैनेजर एवं कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन, कर्मचारियों की आयु संबंधी दस्तावेज, एवं स्टाफ रजिस्टर सहित आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई।

4382914
4382996

इसके साथ ही स्पा सेंटरों में किसी प्रकार की प्रतिबंधित अथवा संदिग्ध गतिविधि, परिसर की व्यवस्था, लीज/किराया एवं स्वामित्व संबंधी दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अनुमतियों की भी जांच की गई।जांच के दौरान 2 स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं पाए जाने पर संबंधित मैनेजर एवं कर्मचारियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इनमें थाना डीडी नगर क्षेत्र अंतर्गत एलिना स्पा सेंटर तथा थाना पंडरी क्षेत्र अंतर्गत अंबुजा मॉल में संचालित ला थाई स्पा सेंटर शामिल हैं। उक्त दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजर एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा स्पा सेंटरों की जांच एवं लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक, मैनेजर एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment