---Advertisement---

रफ्तार से ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा , तीनों की मौत .. शिनाख्त सहित जाँच में जुटी पुलिस

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4379468

डेस्क खबर खुलेआम

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जूनापारा चौकी इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद सड़क पर भयावह मंजर दिखाई दिया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। सड़क पर तीनों युवक गंभीर अवस्था में पड़े थे।

4357365

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही जूनापारा चौकी पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment