---Advertisement---

रात में दो पक्षो में हुई हिंसक झड़प .. चले ईंट पत्थर .. गाड़ियों में की तोड़फोड़ .. पुलिस कर्मी सहित कई घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4378878

डेस्क खबर खुलेआम

बिलासपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मसानगंज और खपरगंज इलाके में सोशल मीडिया पर किए गए एक कथित आपत्तिजनक कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना है। विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन हालात लगातार बिगड़ते चले गए। स्थिति को नियंत्रण करने के लिये 3 सौ से 4 सौ पुलिस कर्मी तैनात किये गए है।

पथराव के दौरान थाना प्रभारी (टीआई) समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की अपुस्ट सूचना सामने आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और एसपी भी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं, बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से चर्चा की। हिंसक झड़प के बाद मसानगंज और खपरगंज क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस द्वारा लगातार इलाके में गश्त की जा रही है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। विवाद की शुरुआत किस कमेंट से हुई और पथराव व तोड़फोड़ में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसे लेकर पुलिस स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment