
खबर खुलेआम
रायगढ़ / रायगढ़ घरघोड़ा रोड में केलो डेम के पास को हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और विरोध में सडक़ पर चक्का जाम कर दिया गया।
जानकारी अनुसार 26 अगस्त के शाम रायगढ़-घरघोड़ा मुख्यमार्ग में केलो डेम के पास एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी में सवार पति-पत्नी दोनों में से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार महिला सुनीता यादव (28 वर्ष) अपने पति रामेश्वर उर्फ रवि यादव के साथ रक्षाबंधन के लिए अपने मायके लाखा जा रही थी। तभी केलो डेम के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयानक था कि सुनीता की मौके पर ही मौत हो गयी। पति घायल बताया जा रहा है। यह घटना आज शाम लगभग साढ़े चार बजे की बतायी जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही ग्राम लाखा के ग्रामीण व परिजन घटना स्थल पर तत्काल पहुँचे और आये दिन हो रहे हादसों व खराब सड़क को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गयीं। मौके पर पहुंची पुलिस, समझाइश जारीचक्का जाम और बढ़ते आक्रोश की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने सडक़ पर मौजूद लोगों को शांत कराने और यातायात व्यवस्था बहाल करने का प्रयास शुरू किया। । हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गया था। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50 हजार नगद दिया गया तब जाकर कहीं 10 बजे जाम खोला गया






