---Advertisement---

सीएमओ कि शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ थाना में मामला दर्ज

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4264710

डेस्क खबर खुलेआम

सीएमओ के आवेदन पर अभनपुर पुलिस ने दर्ज किया अपराध, भुगतान को लेकर विवाद का आरोप

अभनपुर। नगर पालिका परिषद अभनपुर में भुगतान को लेकर उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। नगर पालिका के सीएमओ नीलेश केरकेट्टा की लिखित शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के विरुद्ध गाली-गलौज, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में थाना अभनपुर में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सीएमओ नीलेश केरकेट्टा ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि 13 अगस्त 2026 की शाम करीब 4 बजे वे नगर पालिका के उप अभियंता दुशांत चौहान के साथ शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे अपने कक्ष से बाहर आए और कथित तौर पर अपनी निधि से खरीदी गई कुर्सी के भुगतान को लेकर सवाल करते हुए विवाद करने लगे।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान अध्यक्ष द्वारा सीएमओ के साथ अश्लील गाली-गलौज की गई तथा डंडा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद सीएमओ ने थाना अभनपुर पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।सीएमओ की शिकायत के आधार पर अभनपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 278/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 296, 351(2) एवं 221 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment