
डेस्क खबर खुलेआम
नवजात को खरीदने वाला आरोपी और पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाली महिला गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद — मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रसव कराने तथा नवजात शिशु की बिक्री के गंभीर मामले में न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नवजात शिशु को कथित रूप से खरीदने वाला सुब्रत बिश्वास और पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाली पूनम सागरिया शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी सुब्रत बिश्वास के कब्जे से नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।मामला थाना न्यू राजेंद्र नगर के अपराध क्रमांक 289/2026 से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और विवेचना के दौरान सामने आया कि पीड़िता के नवजात शिशु को पंखाजूर, जिला कांकेर निवासी सुब्रत बिश्वास के पास कथित रूप से बेचा गया था।वहीं, पीड़िता की वास्तविक उम्र को अधिक दर्शाने के उद्देश्य से कोतवाली क्षेत्र निवासी पूनम सागरिया द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से उसका फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में न्यू राजेंद्र नगर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पुख्ता सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सुब्रत बिश्वास द्वारा नवजात शिशु को खरीदने तथा पूनम सागरिया द्वारा मोबाइल फोन से पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड तैयार करने की बात सामने आई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।सकुशल बरामद हुआ नवजातपुलिस टीम ने आरोपी सुब्रत बिश्वास के कब्जे से नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया। नवजात की सुरक्षा और समुचित देखभाल को ध्यान में रखते हुए उसे मातृछाया संस्था, रायपुर में सुरक्षित रखा गया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इन मोबाइल फोन का उपयोग मामले से जुड़ी गतिविधियों में किए जाने की बात सामने आई है। जब्त मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की विवेचना जारी है।पुलिस अब मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी1. सुब्रत बिश्वास, उम्र 32 वर्ष, निवासी पीबी-34 प्रेम नगर, कापसी, थाना पखांजूर, जिला कांकेर।2. पूनम सागरिया, निवासी एसबीआई एटीएम के पास, प्रकाश किराना दुकान के सामने, कालीबाड़ी, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायपुर। पुलिस की कार्रवाई में अब तक कुल 08 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।









