---Advertisement---

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश .. शव पटरी पर छोड़कर भागे थे आरोपी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4246110

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोगांव अंडरब्रिज स्थित पुराने रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से नहीं, बल्कि धारदार हथियार से हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8 बजे गोगांव अंडरब्रिज के पास पुराने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मृतक की पहचान प्रीतम साहू (19), निवासी छोटा अशोक नगर, गुढ़ियारी के रूप में हुई। प्रारंभिक सूचना के आधार पर थाना गुढ़ियारी में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया।पोस्टमार्टम एवं पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक के शरीर पर धारदार वस्तु से चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र साहू के नेतृत्व में गुढ़ियारी पुलिस और अकाउंट / क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। 5 हजार रुपये के लेन-देन से शुरू हुआ विवादपुलिस जांच में सामने आया कि मृतक प्रीतम साहू ने आरोपी निखिल ध्रुव को 5 हजार रुपये उधार दिए थे। रकम वापस नहीं करने को लेकर प्रीतम लगातार निखिल से पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर 16 अगस्त की रात दोनों के बीच विवाद और झगड़ा हुआ। बताया गया कि निखिल ने प्रीतम से कहा कि वह रेलवे पटरी के पास स्थित एटीएम से उसके पैसे निकालकर दे देगा। इसके बाद वह प्रीतम को अपने साथ पटरी की ओर ले गया। वहां निखिल ने अपने साथी दीपक साहू, नितिन प्रधान उर्फ सोमू और दो अन्य नाबालिग बालकों के साथ मिलकर प्रीतम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रीतम की मौत हो गई। हत्या के बाद शव पटरी पर छोड़ा, ओडिशा भागे आरोपीवारदात के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से मृतक के शव को रेलवे पटरी पर छोड़ दिया और सभी आरोपी टीटलागढ़, ओडिशा की ओर फरार हो गए। इससे शुरुआती तौर पर युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने का संदेह पैदा हुआ। पुलिस ने घटनास्थल की परिस्थितियों, CCTV फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।गिरफ्तार आरोपी1. निखिल ध्रुव, पिता गोपाल ध्रुव, उम्र 20 वर्ष2. दीपक साहू, पिता जगदेव साहू, उम्र 22 वर्ष3. नितिन प्रधान उर्फ सोमू, पिता चंदु प्रधान, उम्र 21 वर्ष4. दो विधि से संघर्षरत बालक

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment