
डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर / थाना आरंग पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रसनी बोरिद पुल के पास कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही कर मौके से 6 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 1,92,000 रुपये नगद जप्त किया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कार्यवाही की गई ल पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी नवल किशोर शर्मा, पुरुषोत्तम जोशी, दौलत राम लोधी एवं तरुण चन्द्राकर आदतन जुआड़ी हैं। ये अपने साथियों के साथ लुक-छिप कर जुआ खेलते हैं। इनके विरुद्ध थाना आरंग में पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, फिर भी इन्होंने अपनी आदत में सुधार नहीं किया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:*1. *पुरुषोत्तम जोशी* पिता राधेश्याम जोशी, उम्र 62 वर्ष, निवासी बस स्टैण्ड आरंग2. *दौलत राम लोधी* पिता स्व. सालिक राम लोधी, उम्र 39 वर्ष, निवासी केवसी पारा आरंग 3. *अनिल कुमार साहू* पिता नन्द किशोर साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी गिधवा, थाना आरंग4. *तरुण चन्द्राकर* पिता कृष्ण कुमार चन्द्राकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी रसनी, थाना आरंग5. *ओंकार चन्द्राकर* पिता कन्हैया चन्द्राकर, उम्र 42 वर्ष, निवासी बोडरा, थाना आरंग6. *नवल किशोर शर्मा* पिता लोकनाथ शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी सुमन कॉलोनी आरंग












