---Advertisement---

हत्या के प्रयास और लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार .. नाबालिग भी कार्यवाई कि जद मे

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3779981

खबर खुलेआम

11 जुलाई, रायगढ़ थाना पुसौर थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस के नेतृत्व मे पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं लूट के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए जम्मू में आरोपी की तलाश करते मुख्य आरोपी प्रकाश सिदार (27 वर्ष) को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।मामले में दिनांक 11.03.2026 को ग्राम पुजेरीपाली, थाना चंद्रपुर (जिला सक्ती) निवासी सुद्धराम सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र कृष्णा सिदार 10 मार्च 2025 की रात घर से बाहर गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। अगले दिन सुबह सूचना मिली कि रावनखोंदरा के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की है। कुछ समय बाद घायल अवस्था में कृष्णा सिदार घर पहुंचा और बेहोश हो गया। उसके सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुसौर थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 52/2025 धारा 118(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों एवं घायल के बयान दर्ज किए। मेडिकल दस्तावेजों एवं चिकित्सकीय राय में स्पष्ट हुआ कि घायल के सिर एवं मस्तिष्क पर लगी चोट जीवन के लिए अत्यंत संकटापन्न थी तथा समय पर उपचार नहीं मिलने पर उसकी मृत्यु अथवा गंभीर मस्तिष्क क्षति हो सकती थी। चिकित्सकों ने चोटों को गंभीर प्रकृति का बताया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने घायल पर टांगी से जानलेवा हमला कर उसका मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल लूट ली थी, जिस पर प्रकरण में धारा 109(1), 311 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं जोड़ी गईं। विवेचना के दौरान पुलिस टीम को प्रकाश सिदार के द्वारा घटना कारित करने की जानकारी मिली, आरोपी अपना ग्राम लिटाईपाली का घर बेचकर फरार हो गया था । एसएसपी श्री शशि मोहन के निर्देशन पर पुलिस टीम आरोपी प्रकाश सिदार के लोकेशन पर जम्मू रवाना किया गया । जहां पतासाजी दौरन आरोपी प्रकाश के उसके ससुराल ग्राम बड़े भंडार जाने की जानकारी मिली, तत्काल जम्मू गई टीम ने थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस को सूचना दी गई जिसके बाद आरोपी को उसके ससुराल बड़े भंडार में हिरासत में लिया गया जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर वारदात में विधि से संघर्षरत बालक के भी संलिप्तता बताई । दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद तहसील न्यायालय पुसौर के माध्यम से कराई गई शिनाख्त परेड में घायल कृष्णा सिदार ने दोनों की पहचान की। मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने लूटा गया वीवो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG-13 Y-5024 बरामद की। घटना में प्रयुक्त टांगी पूर्व में थाना के अन्य प्रकरण में जब्त होना पाया गया। अपराध में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी प्रकाश सिदार पिता स्व. खेमराज सिदार, उम्र 27 वर्ष, निवासी लिटाईपाली, थाना पुसौर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है। 1. प्रकाश सिदार पिता स्व. खेमराज सिदार उम्र 27 वर्ष साकिन लिटाईपाली थाना पुसौर जिला रायगढ़ (छ.ग.) 2. विधि से संघर्षरत बालक

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment