---Advertisement---

सरकार का प्रशासनिक फेरबदल .. बदले गए कई IAS अधिकारी

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3753812

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर/। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के कार्यभार एवं पदस्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में रायगढ़ जिला के घरघोड़ा तहसील मे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी (भा.प्र.से. 2023 बैच) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है। यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 7 जुलाई 2026 को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश में राज्य के कई आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में दुर्गा प्रसाद अधिकारी को घरघोड़ा एसडीएम के पद से स्थानांतरित कर जिला पंचायत राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

3028719

दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने घरघोड़ा में एसडीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली देखने को मिली। राज्य शासन के इस आदेश में अन्य कई अधिकारियों को भी विभिन्न विभागों एवं जिला पंचायतों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार, धमतरी, बस्तर, दंतेवाड़ा, कोरबा और राजनांदगांव सहित विभिन्न जिलों में जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगर निगम आयुक्तों के पदों पर पदस्थापनाएं शामिल हैं। घरघोड़ा क्षेत्र में पदस्थापना के दौरान दुर्गा प्रसाद अधिकारी की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सकारात्मक छवि रही है। अब उनके राजनांदगांव जिला पंचायत के सीईओ बनने से वहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।शासन द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और दुर्गा प्रसाद अधिकारी आगामी आदेश तक जिला पंचायत राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment