
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
पत्थलगांव। तमता–शेखरपुर–डूमरबहार मार्ग पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा शेखरपुर पुलिया के समीप हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही थीं। शेखरपुर पुलिया के पास अचानक दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों घायल सड़क पर तड़पते रहे।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।












