---Advertisement---

1 माह के बच्चे की चोरी .. पुलिस ने बच्चे बरामद कर आरोपिया को किया गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3571279

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर / थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत बच्चे की मां का स्वास्थ्य खराब होने पर , परिजनों ने ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया गया था इसी दौरान आरोपिया तारा बाई ने, बच्चे के परिजनों को झांसे में लेकर उनका विश्वास जीत लिया फिर परिजनों को खाना खिलाने हॉस्पिटल से बाहर लेकर आई थी। जशपुर के एक हॉटल में खाने खाने के दौरान बच्चे को गोदी करने के बहाने, अपने पास रखकर फरार हो गई थी मामले में पुलिस ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अज्ञात महिला के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बच्चे व आरोपिया की पता साजी हेतु गठित की थी पुलिस की टीम को जांच के दौरान, अस्पताल के सी सी टी व्ही फुटेज से मिली थी संदिग्ध आरोपिया कि फोटो मिली थी पुलिस की जांच व टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस पहुंची आरोपिया तक, पुलिस ने आरोपिया को उसके ग्राम दातुनपानी, चौकी पंडरा पाठ, थाना सिटी बगीचा क्षेत्र से लिया हिरासत में व उसके कब्जे से,01 माह के बच्चे को भी किया सकुशल बरामद पूछताछ में आरोपिया ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी तीन शादी हुई है, पहली शादी से उसके बच्चे हैं, पहले पति से अलग होने के पश्चात , उसने दो और शादी की थी, दोनों ही शादी से उसे बच्चे नहीं हो रहे थे, कुछ दिनों पूर्व वह चार महीने की गर्भवती थी, परंतु बच्चा खराब हो जाने से उसका गर्भपात हो गया था, जिससे वह अत्यंत व्यथित रहती थी, जिस कारण आरोपिया बच्चा चोरी करने की आस से जशपुर आई हुई थी, व शासकीय अस्पताल के आस पास घूमती रहती थी, इसी दौरान उसे शासकीय अस्पताल में इलाज हेतु, पंडरा पाठ क्षेत्र से आये एक दंपति दिखे, जिनके पास करीबन 01 माह का बच्चा था, आरोपिया के द्वारा उनसे जान पहचान बढ़ाया गया, इस दौरान बच्चे के परिजनों से आरोपिया को पता चला कि बच्चे को छान्दा नामक बीमारी है, जिससे आरोपिया ने बच्चे की बीमारी का खुद झाड़ फूंक कर ईलाज करने का झांसा देते हुए उनका विश्वास जीत लिया गया, फिर एक दिन आरोपिया ने बच्चे के की माँ व दादी को खाना खिलाने के बहाने जशपुर के बस स्टैंड के पास स्थित एक हॉटल में लेकर लाया गया, परिजन जब खाना खा रहे थे, इसी दौरान आरोपिया बच्चे को गोदी में लेकर बस से फरार हो गई थी मामले में पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध बी एन एस की धारा 140(3) जोड़ते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। तथा बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपीया:- तारा बाई उम्र 35 वर्ष निवासी दातुन पानी, चौकी पंडरा पाठ, थाना बगीचा जिला जशपुर ( छ.ग)

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment