---Advertisement---

गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3398914

डेस्क खबर खुलेआम

दिनांक 05.06.2026 को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत स्थित पारधी पारा में कुछ व्यकित अपने पास गांजा रखे है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

3398812
3398842

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मीना बघेल एवं राम खिलावन उर्फ राकेश चौधरी निवासी रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास गांजा रखा होना पाया गया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 260 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 13,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 246/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – 1. मीना बघेल पति शरद बघेल उम्र 40 वर्ष पता मटकनवा पारा सरकारी स्कूल के पास उरला थाना उरला 2 रामखीलावन उर्फ राकेश चौधरी पिता श्री प्रसाद चौधरी उम्र 30 वर्ष बिरगांव थाना उरला

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment