---Advertisement---

समितियो में खाद- बीज़ लेने किसानों में उत्साह,सुगम व्यवस्था से जताई संतुष्टि

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3352068

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर,01 जून 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों का लाभ धरातल पर अन्नदाताओं को सीधे तौर पर मिल रहा है, जिससे उनके चेहरों पर खुशहाली साफ देखी जा सकती है। जिला प्रशासन की कड़ी मॉनिटरिंग से समितियों में किसानों को खाद बीज आसानी से मिल रहा हैं। किसान खाद- बीज लेने समितियों में उत्साह के साथ पहुंच रहे है। बलौदाबाजार के पुरानी बस्ती के रहने वाले किसान हरिचंद कुर्रे ने बताया कि अपनी 65 डिसमिल कृषि भूमि पर खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार खेती कार्य के लिए उन्हें समय से काफी पहले ही पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध हो गया है। इसके चलते उन्हें और क्षेत्र के अन्य किसानों को इस सीजन में किसी भी तरह की चिंता नहीं रही।किसान हरिचंद कुर्रे ने शासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सोसायटी में उन्हें किसी भी प्रकार की लाइन नहीं लगानी पड़ी और न ही किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी प्रक्रिया बेहद सुगम और आसान रही, जिससे उनका कीमती समय और ऊर्जा दोनों की बचत हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार किसानों के हित में बड़े फैसले ले रही है और धरातल पर काम कर रही है। किसानों को ऐन वक्त पर किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए समय से पहले खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की इस संवेदनशील पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का सहृदय धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment