---Advertisement---

फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल .. 5 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3191182

डेस्क खबर खुलेआम

नई दिल्ली, 19 मई। देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है। खास बात यह है कि एक सप्ताह से भी कम समय में ईंधन कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए थे।

3191181

नई दरों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पूर्वी भारत के प्रमुख शहर कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई। दक्षिण भारत के चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब सीधे आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने लगा है। परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य सामग्री समेत अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment