---Advertisement---

ससुराल मे रहना .. रोज के ताने … जीजा ने कि साले की हत्या

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3144704

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां साले की हत्या के आरोप में पुलिस ने जीजा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से मिल रहे तानों से परेशान होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में प्रार्थी भुवनलाल साहू ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम सरोरा उरला में चौकीदारी का कार्य करता है। उसके घर में पुत्र गिरधर गोपाल, पुत्री एवं दामाद प्रकाश साहू साथ रहते थे। बीते तीन वर्षों से दामाद प्रकाश साहू ससुराल में ही रह रहा था, जिसे लेकर प्रार्थी का पुत्र गिरधर गोपाल उसे रोजाना ताने देता था।इसी बात से नाराज होकर दिनांक 13 मई 2026 को रिंग रोड नंबर-2 स्थित ग्राम सरोरा के साहू पान ठेला के पास आरोपी प्रकाश साहू ने चापड़ से हमला कर अपने साले गिरधर गोपाल की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। लगातार दबिश और संभावित ठिकानों पर रेड कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी प्रकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment