---Advertisement---

बदमाशों ने रातभर मचाया तांडव .. तोड़े कारों के शीशे .. CCTV में बाइक सवार तीन संदिग्ध

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

विशेष संवाददाता शक्ति

जैजैपुर से मालखरौदा तक बीती रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी कई चारपहिया वाहनों के शीशे फोड़ दिए गए। घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।बदमाशों ने देर रात जैजैपुर क्षेत्र से तोड़फोड़ शुरू की थी। उन्होंने मालखरौदा तक अलग-अलग स्थानों पर खड़ी कारों को निशाना बनाया। सुबह वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों के टूटे शीशे देखे तो हड़कंप मच गया। कई लोगों की कारें घरों के सामने और मुख्य सड़क किनारे खड़ी थीं।

मिशन चौक, पिहरीद और कलमी गांव समेत कई स्थानों पर यह वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है। लोगों ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे थे। उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं था।सीसीटीवी फुटेज से खुलासाघटना के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक बाइक पर सवार तीन युवक संदिग्ध गतिविधियां करते दिखाई दिए हैं। बताया जा रहा है कि युवकों ने विभिन्न स्थानों पर रुककर कारों के शीशे तोड़ते नजर आए। फुटेज में बाइक के पीछे बैठा युवक गाड़ियों के शीशों पर हमला करता दिखा। जबकि चालक लगातार बाइक आगे बढ़ाता रहा।पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांगलगातार कई स्थानों पर हुई इस वारदात से लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है। उन्होंने जैजैपुर से मालखरौदा तक लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच करने को कहा है। आरोपियों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी की भी मांग की गई है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment