
खबर खुलेआम
रायगढ़ जिला के जुट मिल थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे छाता मुड़ा के पास ट्रेलर के निचे दबकर अज्ञात सायकल सवार कि मौत हो गई है । प्राप्त जानकारी अनुसार आज दोपहर 1:30 से 2 बजे के आसपास छातामुड़ा के पास ट्रेलर CG 12 S 5458 ने सायकल सवार को दबा दिया।

बताये अनुसार ट्रेलर के टक्कर से सायकल सवार ने मौके पर ही मौत हो गई। । देखते ही देखते आसपास के लोगों कि भीड़ जमा हो गई। उपस्थित लोगों ने घटना कि सुचना थाना को दी । घटना कि सुचना मिलते ही जुटमिल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है।

बताये अनुसार मृतक कि पहचान नहीं हो पाई है पुलिस शव कि शिनाख्त सहित आगे कि कार्यवाई मे जुट गई है वही घटना करीत ट्रेलर को जब्त कर लिया है













