---Advertisement---

कार और बाइक में भिड़ंत .. तीन युवकों की मौके पर मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3074225

विशेष संवाददाता

जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खैरडीह गांव के पास कार और मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हुई है घटना मे दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए है वही बाइक मे सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान तरुण कुमार यादव पिता मिनेन्द्र यादव (20 वर्ष), राहुल सेवता पिता सावंत सेवता (20 वर्ष) दोनों सीर्राभाठा निवासी और नरेंद्र भुआर्य पिता पुरषोत्तम भुआर्य (21 वर्ष) ग्राम मुड़खुसरा के रूप में हुई है।

3074188

बताया जा रहा है कि कार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार देवरी की तरफ से डौंडीलोहारा आ रहे थे। इसी दौरान खैरडीह गांव के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटना से शव क्षत विक्षतहो गए वही दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गए है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र मे अफरा तफरी मच गया था। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment