---Advertisement---

डबल मर्डर .. देर रात दो युवतियों कि गोली मारकर हत्या .. क्षेत्र में मची सनसनी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3030666

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर:राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां जीजा ने अपनी ही दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।जानकारी के मुताबिक, मोवा थाना क्षेत्र के मोवा मेन रोड स्थित अपोलो अस्पताल के पास एक मकान में देर रात गोलियों की आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर दो युवतियों दुर्गेश्वरी और गीतांजलि को खून से लथपथ हालत में मृत पाया। बताये अनुसार जितेंद्र वर्मा बाउंसर का काम करता है घटनास्थल से ही पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा को हिरासत में लिया, जिसके पास से एक पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से दोनों की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि दोनों मृतक उसकी साली थीं और पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। पारिवारिक विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।देर रात हुए इस डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment