---Advertisement---

नौकरी के नाम पर 4.91 लाख की ठगी, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3006990

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर। नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रार्थिया और उसके भाई को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 4 लाख 91 हजार रुपये ठग लिए थे।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने 10 नवंबर 2025 को थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शहनवाज खान नामक व्यक्ति ने खुद को बड़े अधिकारियों से परिचित बताते हुए राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, रायपुर में फील्ड इन्वेस्टिगेटर के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने प्रार्थिया और उसके भाई से नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल 4.91 लाख रुपये ले लिए और बदले में फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 596/2025 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।इसी दौरान पुलिस को आरोपी के पश्चिम बंगाल में छिपे होने की सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहनवाज खान (35 वर्ष), पिता सिराजुद्दीन खान, निवासी ग्राम न्यू करीमगंज, जिला गया (बिहार), वर्तमान पता कचना फेस-2, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खम्हारडीह, रायपुर के रूप में हुई है।पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment