
डेस्क खबर खुलेआम
कमिश्नरेट रायपुर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नाइजीरियन गिरोह का पर्दाफाश
रायपुर। कमिश्नरेट रायपुर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नाइजीरियन गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुरे ऑपरेशन में एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 9.70 लाख रुपये नगद, 5 आईफोन/मोबाइल फोन और 3 चेकबुक जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में खुलासा हुआ कि यह ड्रग्स रैकेट नाइजीरिया से संचालित हो रहा था और आरोपी देश के विभिन्न राज्यों सहित छत्तीसगढ़ में कोकीन सप्लाई कर रहे थे। खास बात यह रही कि आरोपी बी.पी. मशीन के डिब्बे में छिपाकर कोरियर के माध्यम से ड्रग्स भेजते थे, ताकि किसी को शक न हो।पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार नाइजीरियन आरोपी तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स पहले भी वर्ष 2024-25 में वीजा उल्लंघन के मामले में दिल्ली में जेल जा चुका है। वहीं, भारतीय आरोपी सन्नी शर्मा अपने बैंक खाते का उपयोग कमीशन के बदले ड्रग्स पैडलिंग की रकम के लेन-देन के लिए कर रहा था। पुलिस को जांच में यह भी जानकारी मिली है कि पिछले 6 महीनों में करीब 2 करोड़ रुपये के ड्रग्स मनी ट्रांजेक्शन किए गए हैं। आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं, जिसकी विस्तृत जांच जारी है।इससे पहले 19 मार्च 2026 को देवेन्द्र नगर क्षेत्र में नारायणा हॉस्पिटल के पास एक आरोपी कृष्ण गोपाल अग्रवाल को 4.55 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक डिटेल्स के आधार पर दिल्ली में दबिश देकर मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नाइजीरिया में बैठे अपने सरगना “चिची” के निर्देश पर भारत में ड्रग्स नेटवर्क संचालित कर रहे थे और अलग-अलग तरीकों से कोकीन सप्लाई करते थे।पुलिस ने एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए इस अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ थाना देवेन्द्र नगर में नारकोटिक एक्ट की धारा 22बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी:सन्नी शर्मा (26 वर्ष), निवासी तिलक नगर, नई दिल्लीतोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स (38 वर्ष), मूल निवासी नाइजीरिया, वर्तमान में दिल्ली निवासीइस कार्रवाई को रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार हुआ है।













