---Advertisement---

महिला ने आरक्षक कि पत्नी-बेटे की हत्या .. दो बेटियां घायल .. आरोपी महिला गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2913240

डेस्क खबर खुलेआम

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि दो मासूम बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान रीना यादव के रूप में हुई है। उनके पति ललितेश यादव STF में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। वे इन दिनों 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आए हुए थे। घटना के वक्त वे सुबह करीब 8 बजे रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन कराने गए थे, तभी आरोपी महिला ने घर में घुसकर हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज (25), जो जांजगीर की रहने वाली है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी, एक दिन पहले भी आरक्षक के घर पहुंची थी। उस समय उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था, लेकिन अगले ही दिन उसने खूनी वारदात को अंजाम दे दिया।घटना के दौरान मां ने बहादुरी दिखाते हुए बेटियों को बचाने की कोशिश की। एक बेटी किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।

2913183

पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस के हवाले कर दिया।बताया जाता है कि आरोपी ने मासूम बच्चे पर करीब 14 बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इलाज के दौरान मां और बेटे दोनों ने दम तोड़ दिया। सीएसपी भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे अवैध संबंध की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment