---Advertisement---

B.Teck डिग्री धारी निकला शातिर बाइक चोर .. 13 वाहन बरामद

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2888685

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर। कहते हैं पढ़ाई इंसान को ऊंचाई देती है, लेकिन राजधानी रायपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां B.Tech की डिग्री ने युवक को नौकरी नहीं, बल्कि चोरी की “तकनीकी महारत” दे दी। पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जो पेशे से इंजीनियरिंग डिग्रीधारी निकला। दोपहिया वाहन चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के निर्देश पर एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने, मुखबिर तंत्र सक्रिय करने और तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की।इसी दौरान सूचना मिली कि खरोरा क्षेत्र का रहने वाला राहुल वर्मा अलग-अलग दोपहिया वाहनों में घूम रहा है। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।

2888685
2888421

शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब सबूत सामने रखे गए तो “इंजीनियर साहब” ने एक-एक कर अपने कारनामे कबूल कर लिए।पूछताछ में सामने आया कि राहुल वर्मा ने रायपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से कुल 13 दोपहिया वाहन चोरी किए हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सभी 13 बाइक बरामद कर लीं, जिनकी कीमत करीब 5.50 लाख रुपये आंकी गई है।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि बरामद 11 वाहनों की चोरी के मामले सिविल लाइन, पंडरी, सरस्वती नगर, कोतवाली, डीडी नगर, देवेंद्र नगर, मौदहापारा और पुरानी बस्ती थानों में पहले से दर्ज हैं।

2858785

हैरानी की बात यह है कि आरोपी पहले भी 2023 में करीब 40 बाइक चोरी के मामलों में जेल जा चुका है, लेकिन बाहर आते ही फिर उसी “लाइन” में सक्रिय हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment