
डेस्क खबर खुलेआम
जशपुर। 21 अप्रैल 26 को जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का जन्मदिन के अवसर पर जिले में आज उत्साह और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला, जब जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का जन्मदिन सादगी, आत्मीयता और गरिमामयी माहौल में मनाया गया। अवसर था लोकप्रिय आदिवासी नेता जिला पंचायत अध्यक्ष के 50 वीं जन्मदिन का । जन्मदिन के इस खास अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रायगढ़ लोकसभा के सांसद राधेश्याम राठिया की उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। ऐसा लग रहा था ये पल थम सा गया है ऐसा लग रहा था सालिक साय जैसे लोकप्रिय आदिवासी जन नेता का जन्मदिन नहीं मानो कोई उत्सव मनाया जा रहा हो ।

खुशनुमा माहौल में कार्यक्रम की शुरुआत सालिक साय द्वारा केक काटकर की गई, जहां मुख्यमंत्री और सांसद ने उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे परिसर में तालियों की गूंज और खुशियों की रौनक देखने को मिली। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी सालिक साय को मिठाई खिलाकर अपनी शुभेच्छाएं प्रकट कीं। समारोह में आत्मीयता और अपनापन साफ झलकता रहा। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सालिक साय के स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। यह आयोजन केवल एक जन्मदिन का उत्सव नहीं रहा, बल्कि क्षेत्रीय एकता, राजनीतिक सौहार्द और आपसी सहयोग का सशक्त संदेश भी देता नजर आया।













