
डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक कसावट और कार्य दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। जारी सूची के मुताबिक विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। । आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे। यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।















