---Advertisement---

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक .. जनप्रतिनिधियों पालकों में आक्रोश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2773636

खबर खुलेआम

किरण चौहान लैलूंगा

लैलूंगा (रायगढ़)। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय की गरिमा उस समय धूमिल हो गई, जब एक शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया। यह घटना लैलूंगा विकासखंड के प्राथमिक शाला छातासराई की है, जहां पदस्थ सहायक शिक्षक कुष्टो राम भोय पर नशे की हालत में विद्यालय आने का आरोप लगा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षक के इस व्यवहार से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

शराब के नशे में शिक्षक

जनप्रतिनिधि

संकुल प्रभारी

ग्रामीणों और पालकों का कहना है कि शिक्षक प्रतिदिन शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं, जिससे न केवल शैक्षणिक वातावरण खराब हो रहा है, बल्कि बच्चों के भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिक्षक को समझाइश दी गई, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। अंततः ग्रामीणों और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने संकुल समन्वयक को पंचनामा सौंपते हुए संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पंचनामा में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिक्षक विद्यालय समय में शराब के नशे में पाए गए और कई बार बिना सूचना के अनुपस्थित भी रहते हैं।जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

2773599
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment