
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
जशपुर जिले का पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बेहरा टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि पास में जलाए गए कचड़े से निकली आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।आग इतनी तेज थी कि गोदाम में रखा लाखों रुपये का टेंट और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।












