

डेस्क खबर खुलेआम
संभागीय ब्यूरो सुखदेव आज़ाद
मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब — 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा
जांजगीर चाम्पा / ग्राम खपरी में हुए सनसनीखेज बुजुर्ग दंपत्ति हत्याकांड का जांजगीर-चांपा पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।यह मामला न केवल हत्या बल्कि पूर्व नियोजित चोरी और पहचान छुपाने की साजिश का भी उदाहरण है।

01 अप्रैल 2026 की सुबह जब ग्राम खपरी में एक घर के भीतर बुजुर्ग दंपत्ति संतराम साहू (70 वर्ष) और श्यामबाई साहू (65 वर्ष) मृत पाए गए, तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे, लेकिन परिस्थितियां अचानक बदल गईं। मृतक के जाग जाने पर आरोपियों ने घबराकर निर्ममता से दोनों की हत्या कर दी।

साजिश का खुलासा
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी को पहले से ही घर की स्थिति और आर्थिक जानकारी थी।उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाईपहचान छुपाने के लिए मास्क और नकली बालों का इस्तेमाल कियाघर में छत के रास्ते प्रवेश किया

गिरफ्तार आरोपी
गजेन्द्र पाल दिनकर सुरेन्द्र यादव (मुख्य साजिशकर्ता) श्यामरतन दिनकर विजेन्द्र पाल दिनकर सभी आरोपी ग्राम खपरी के निवासी हैं।अपराध की भूमिकाएक आरोपी ने दंपत्ति पर चाकू से हमला कियादूसरे ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीसरे ने बाहर से निगरानी और सामान छिपाने में सहयोग किया। चौथे ने घटना के बाद आरोपी को फरार होने में मदद की

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:हत्या में प्रयुक्त चाकूसोने का हारचांदी की पायलघटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिलजप्त की है। कैसे सुलझी गुत्थीइस जटिल केस को सुलझाने में पुलिस ने साइबर एनालिसिस सीसीटीवी फुटेज की गहन जांचस्थानीय मुखबिर तंत्रतकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषणका प्रभावी उपयोग किया।संदेही की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।













