

डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर। आईडीबीआई बैंक में फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।मामले की शुरुआत 05 मार्च 2026 को हुई, जब प्रार्थी नरेन्द्र कुमार वर्मा (38 वर्ष), निवासी सिलतरा थाना धरसींवा, जिला रायपुर ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी राजा खुंटें के विरुद्ध अपराध क्रमांक 124/2026 धारा 420 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए। साथ ही एफडी पेपर, बैंक काउंटर पावती रसीद, म्यूचुअल बॉन्ड पेपर जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। आईडीबीआई बैंक शाखा चरोदा से प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 467, 468 एवं 471 भी जोड़ी गई।पुलिस जांच में फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आने पर 27 मार्च 2026 को दो अन्य आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:▪️ तोप सिंह वर्मा (49 वर्ष), निवासी कुम्ही थाना बेरला, जिला बेमेतरा, वर्तमान में संचालक वर्मा प्रिंटर्स एंड कंप्यूटर, धरसींवा▪️ बलराम साहू (25 वर्ष), निवासी थाना धरसींवा, जिला रायपुरपुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।










