---Advertisement---

फेसबुक से दोस्ती .. शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म .. आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2562699

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर / प्रार्थिया द्वारा दिनांक 04.07.2025 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से आरोपी आशीष मसीह से हुई थी। दोनों के बीच नियमित रूप से मोबाइल के माध्यम से बातचीत होती थी, जिससे उनके बीच निकटता बढ़ी। आरोपी द्वारा प्रार्थिया के किराये के मकान में आकर दिनांक 11.03.2025 से 15.05.2025 के मध्य शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए गए। पश्चात आरोपी द्वारा विवाह करने से इंकार कर दिया गया l प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

2560983

थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। घटना के पश्चात से आरोपी फरार चल रहा था। जांच के दौरान थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस द्वारा साइबर सेल की सहायता से आरोपी के सम्बन्ध में तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर आरोपी को गुजरात राज्य के अहमदाबाद में लोकेट की गई।प्राप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम को अहमदाबाद (गुजरात) रवाना किया गया। टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर पतासाजी करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर थाना न्यू राजेन्द्र नगर लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।आरोपी आशीष मसीह को दिनांक 25 मार्च 26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment