

डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर देशभर के लोगों को बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था। मामले में 3 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना मुजगहन क्षेत्र के ग्राम कंदुल निवासी परमजीत सिंह चड्डा को आरोपियों ने बीमा पॉलिसी की मैच्योर राशि दिलाने का लालच दिया। झांसे में लेकर उनसे अलग-अलग किश्तों में कुल 9,60,000 रुपये की ठगी की गई।
आरोपी खुद को बैंक व बीमा कंपनी का कर्मचारी बताकर कॉल करते थे। आवाज बदलकर महिला बनकर भी बात करते थे, जिससे पीड़ित आसानी से उनके झांसे में आ जाते थे। वे प्रोसेसिंग फीस, टैक्स और एनओसी के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे जमा करवाते थे।जांच में सामने आया कि आरोपी नोएडा के गौर सिटी मॉल में फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे। यहां से देशभर के लोगों को कॉल कर ठगी को अंजाम दिया जाता था। गिरोह पिछले करीब 9 महीनों से सक्रिय था।पीड़ित की शिकायत पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच की। आरोपियों की लोकेशन दिल्ली में मिलने पर टीम ने वहां दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार (37 वर्ष), गाजियाबादअजय तिवारी (33 वर्ष), गाजियाबादरिंकू सिंह (42 वर्ष), गाजियाबाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने देश के विभिन्न राज्यों में इसी तरह ठगी करना कबूल किया है। पुलिस अब अन्य मामलों की जांच में जुटी हुई है।दर्ज अपराधआरोपियों के खिलाफ थाना मुजगहन में धारा 318(4) बीएनएस और 66D आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।










