---Advertisement---

12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में अपराध पंजीबद्ध .. जाँच जारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2473156

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने और परीक्षा प्रणाली की शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस ने थाना सिटी कोतवाली में सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।प्रकरण का संक्षिप्त विवरण:दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा से पूर्व सोशल मीडिया पर एक हस्तलिखित प्रश्नपत्र वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रभारी पंजीयक अधिकारी के आवेदन और विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट्स पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा जांच की गई।और थाना सिटी कोतवाली, रायपुर में अपराध क्रमांक 130/2026 छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धारा 4, 5 एवं 10 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 में अपराध पंजीबद्ध किया गया है रायपुर पुलिस की साइबर सेल और इन्वेस्टिगेशन टीम इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए सक्रिय है। प्रश्नपत्र लीक करने वाले मुख्य सरगना, व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और इस कृत्य में शामिल सभी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

2472208
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment