---Advertisement---

रात में जश्न मनाये .. सुबह एक फंदे पर दो दोस्तों कि झूलती मिली लाश .. फैली सनसनी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2387365

खबर खुलेआम

रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह स्कूल परिसर में फांसी पर दो दोस्तों की लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित चिखली गांव में आज सुबह 8 बजे के आसपास स्कूल परिसर के एक पेड़ में दो दोस्तों फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त दीपक बरेठ 21 साल, निवासी तेतला, शिवशरण कर्ष 22 साल, निवासी कटंगपाली, जिला सारंगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक बरेठ अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण का कटंगपाली से जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिये लेने गया था। रास्ते में लाभोराम को उतारने के बाद दोनों दोस्तों ने साथ में जमकर शराब पार्टी की। इसके बाद अज्ञात कारणों से एक ही फंदे पर फांसी लगाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली। आज सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुसौर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल पर किसी प्रकार का कोई सुसाईड नोट बरामद नही हुआ है। फिलहाल दोनों युवकों के मौत का कारण अज्ञात है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment