---Advertisement---

मालिक कार लेने गैरेज आया और कार गायब .. कार के साथ एक चोर गिरफ्तार दो फरार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2367603

खबर खुलेआम

8 मार्च, 2026 रायगढ़ थाना कोतवाली पुलिस ने चैतन्य नगर क्षेत्र से चोरी हुई होंडा सिटी कार के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी आकाश यादव ने अपने दो साथियों आजाद अली उर्फ बहादूर एवं सोनूखान के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। दोनों अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा सघन पतासाजी की जा रही है। मामले के संबंध में दिनांक 07 मार्च 2026 को प्रार्थी मोहम्मद मुनीर मसूरी पिता स्व. मोह. जुबेर उम्र 46 वर्ष निवासी गंगा नर्सिंग होम के पास रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मेसर्स जिंदल पावर लिमिटेड रायगढ़ की होंडा सिटी कार क्रमांक CG 04 H 3690 रिपेयरिंग के लिए उनके गैरेज में आई थी। रिपेयरिंग के बाद दिनांक 06 मार्च 2026 को दोपहर में कार को चैतन्य नगर कॉलोनी के सामने खाली स्थान पर खड़ी किया गया था। उसी रात लगभग 08:30 बजे जब कार लेने पहुंचे तो वाहन वहां से गायब मिला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा सफेद रंग की होंडा सिटी कार क्रमांक CG 04 H 3690 कीमती लगभग 2,00,000 रुपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान तीन व्यक्तियों के वाहन चोरी में शामिल होने की पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने संदेही आकाश यादव को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों आजाद अली उर्फ बहादूर एवं सोनूखान के साथ मिलकर चैतन्य नगर के सामने से कार चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर सफेद रंग की होंडा सिटी कार क्रमांक CG 04 H 3690 कीमती लगभग 2,00,000 रुपये विधिवत जप्त की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में बीएनएस की धारा 3(5) भी जोड़ी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर *आरोपी आकाश यादव पिता सूर्यप्रकाश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी इंदिरानगर देवारपारा रायगढ़ थाना कोतवाली जिला रायगढ़* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी आजाद अली उर्फ बहादूर एवं सोनू खान फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment