

डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार रात कटोरा तालाब क्षेत्र स्थित एक महिला द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर एंड स्पा के बाहर हवाई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। घटना थाना सिविल लाईन रायपुर क्षेत्र की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पिस्टल और एयर गन समेत गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, दिनांक 25.02.26 की रात्रि लगभग 10 बजे दो अज्ञात व्यक्ति स्पा सेंटर पहुंचे और दुकान बंद होने के बाद भी स्पा कराने की जिद करने लगे। संचालिका ने उन्हें बताया कि दुकान बंद हो चुकी है और स्टाफ घर जा चुका है। इस पर आरोपियों ने शराब के नशे में बहस शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद के दौरान एक आरोपी ने अपने पास मौजूद लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी और दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना संचालिका द्वारा अगले दिन दोपहर में सिविल लाइन थाने में दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और करीब दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल और एक एयर गन जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—सुनील कुमार पाण्डेय (46 वर्ष), निवासी शेखपुर, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) – निजी पीएसओअंगद सिंह (33 वर्ष), निवासी आदर्श नगर, मोवा (रायपुर) – ड्राइवरपुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।













