---Advertisement---

साव कंप्यूटर & मोबाइल सेंटर में लाखों कि चोरी .. वारदात सीसी टीवी में ..

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2217626

खबर खुलेआम

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात नकाबपोश चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना ग्राम कुडुमकेला के तेलीपारा निवासी 31 वर्षीय सेतराम साव की “साव कंप्यूटर एंड मोबाइल” नामक दुकान में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेतराम साव सड़कपारा मेन रोड स्थित अपनी दुकान को 15 फरवरी की रात करीब सवा 8 बजे रोज की तरह बंद कर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात 4-5 चोरों ने दुकान के शटर का ताला लोहे की रॉड से तोड़ दिया और अंदर घुस गए।चोरों ने दुकान में रखे नए और पुराने मोबाइल फोन एक-एक कर बैग में भर लिए और मौके से फरार हो गए।

2193757
2186742
Screenshot 2026 02 21 08 07 43 25 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सभी चोरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे।हैरानी की बात यह रही कि जाते समय चोर CCTV कैमरा भी अपने साथ ले गए, लेकिन DVR वहीं छोड़ गए। इसी DVR में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई, जो अब पुलिस के लिए अहम सबूत साबित हो सकती है।घटना के बाद पीड़ित दुकानदार सेतराम साव ने घरघोड़ा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है। इलाके में इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment