---Advertisement---

उधारी के पैसे मांगने गए .. किया चाकू से वार .. 3 आरोपी व 1 नाबालिग गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2040142

डेस्क खबर खुलेआम

घटना में प्रयुक्त स्कूटी व चाकू जप्त

तिल्दा – नेवरा | अपराध क्रमांक 54/2025 उधारी की रकम वापस न करने को लेकर हत्या की नीयत से किए गए जानलेवा हमले के मामले में तिल्दा नेवरा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर 03 आरोपियों एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं स्कूटी वाहन (कीमत लगभग ₹70,000) को भी जप्त किया है।प्रकरण में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा धारा 109(1), 331(6), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपीगण अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर दुर्गेश धृतलहरे, निवासी तुलसी नेवरा से पूर्व में दी गई उधारी रकम की मांग करने उसके घर पहुंचे। रकम वापस न मिलने पर आरोपियों ने हत्या की नीयत से प्रत्येक अपने-अपने पास धारदार चाकू लेकर देर रात्रि आहत के घर का दरवाजा बलपूर्वक तोड़कर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया।रकम देने से इंकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए चाकू लहराकर भयादोहन किया, हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा चाकू से वार कर आहत की बाईं जांघ में गंभीर चोट पहुंचाई।🚓 पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाईघटना की सूचना मिलते ही डायल-112 एवं पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिल्दा नेवरा पहुंचाया गया, जहां उसका समुचित इलाज कराया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों एवं नाबालिग साथी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किए गए।⚖️ कानूनी कार्रवाईगिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक प्रक्रिया अपनाई गई है।

गिरफ्तार आरोपी – इन्द्रा सांवरा, पिता – टिंकू सांवरा, उम्र – 19 वर्ष🔹 विजय ध्रुव, पिता – स्व. सलित ध्रुव, उम्र – 19 वर्ष🔹 वेदनारायण यादव उर्फ वेदू, पिता – अर्जुन यादव, उम्र – 21 वर्ष🔹 01 विधि से संघर्षरत बालक

2036607
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment