

डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद राज्य शासन द्वारा अलग-अलग बैच के IPS अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है।

2001 बैच : ADG के पद पर पदोन्नति
राज्य कैडर के 2001 बैच के IPS अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा को 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के उपरांत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय से 6 जनवरी 2026 को स्वीकृति प्राप्त हुई थी।

2008 बैच : दो अधिकारी बने
आवंटन वर्ष 2008 के IPS अधिकारी प्रशांत कुमार अग्रवाल एवं मिलना कुर्रे को पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि प्रशांत कुमार अग्रवाल को भविष्य में मिड करियर ट्रेनिंग फेज-IV में अनिवार्य रूप से सहभागिता करनी होगी। दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत 2008 बैच की IPS अधिकारी नीथू कमल को 1 जनवरी 2026 से IG वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है। इसी तरह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ दावुलुरी श्रवण को भी समान तिथि से IG वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।

2012 बैच : आठ अधिकारी बने दीजिये
आवंटन वर्ष 2012 के आठ IPS अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें विवेक शुक्ला, रजनेश सिंह, शशि मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणी, राजेश कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल एवं रामकृष्ण साहू शामिल हैं। इन पदोन्नतियों को भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 6 एवं 9 जनवरी 2026 को स्वीकृति प्रदान की थी।

2013 बैच : चयन श्रेणी में पदोन्नति
आवंटन वर्ष 2013 के IPS अधिकारी डॉ. अभिषेक पल्लव, मोहित गर्ग, भोजराम पटेल एवं यशपाल सिंह को चयन श्रेणी में पदोन्नत किया गया है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत जितेंद्र शुक्ला (2013 बैच) को भी चयन श्रेणी में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है।पदोन्नति आदेशों के जारी होने से राज्य पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और प्रशासनिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।
















