---Advertisement---

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल .. 15 IPS अधिकारियों के तबादले .. रायपुर कि कमान संजीव शुक्ला .. रायगढ़ के कप्तान होंगे शशि मोहन

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
images

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर 22 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने 22 जनवरी को बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। जारी आदेश के अनुसार राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जशपुर और रायगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों एवं रेंजों में पुलिस नेतृत्व बदला गया है, जिससे कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती की उम्मीद की जा रही है।

1834904

मुख्य तबादले इस प्रकार हैं—श्री संजीव शुक्ला को पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से स्थानांतरित कर पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है। रामगोपाल गर्ग को दुर्ग रेंज से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई। अभिषेक शांडिल्य को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज नियुक्त किया गया है। बालाजी राव सोमवार को राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया।

images

जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह को रायगढ़ जिले कि कमान सौपी हैं। अमित दुकराम कांबले को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय पदस्थ किया गया। वहीं जशपुर, रायगढ़ और रेलवे पुलिस से जुड़े अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

1834831

1834833

कई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SP) को नई जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नगर पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। शासन के इस निर्णय को आगामी समय में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, साइबर क्राइम और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है।

Screenshot 2026 01 07 13 56 19 89 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment